Event Handling in Android in Hindi
Event Handling:
Event Handling का मतलब है कि जब User किसी UI Component (जैसे Button, EditText, या Checkbox) से Interaction करता है, तो उस Interaction को सही तरीके से पकड़ने और Response देने की प्रक्रिया। Android में Event Handling का मुख्य उद्देश्य यह है कि User Actions (click, touch, text change, etc.) के बाद App उस Action का सही Response दे सके।
Event Handling का तरीका
Event Listener:
Event Handling के लिए Event Listener का उपयोग किया जाता है, जो किसी specific Action (जैसे Button का Click) पर Trigger होता है।
- Listeners के ज़रिए हम Event को listen (sun) कर सकते हैं और उस पर प्रतिक्रिया (response) दे सकते हैं।
उदाहरण के लिए: OnClickListener का उपयोग हम Button के Click Event को Handle करने के लिए करते हैं।
Callbacks:
Event Listener के द्वारा जब Event Trigger होता है, तो Callback method को Call किया जाता है।
- Callback method वह method होती है जो Event के Response में User Interaction के आधार पर कोई Action perform करती है।
Types of Event Handling
1. View Event Handling:
View Event Handling का मतलब है कि जब User किसी UI Component (जैसे Button, EditText, RadioButton) से Interaction करता है, तो उसका Event Handle करना।
उदाहरण: Button का Click Event, TextView का Touch Event, etc.
2. Touch Event Handling:
Touch Event में Tap, Swipe, Pinch, Zoom जैसे Actions होते हैं। TouchEvent का उपयोग किसी View पर User की Touch Actions को Detect करने के लिए किया जाता है।
- OnTouchListener Event का उपयोग Touch Events को Handle करने के लिए किया जाता है।
3. Gesture Event Handling:
Gesture Events में Swipe, Pinch, Double Tap जैसी Multi-touch या Complex Touch Actions होती हैं। इन्हें handle करने के लिए Android में Gesture Detection का प्रयोग होता है।
Request
Leave a Comment
INITIALIZING...
INITIALIZING...
Comments Total: 0 comments