Theories of Motivation in Hindi (Maslow, Herzberg, Douglas McGregor)
Motivation को समझाने के लिए कई thinkers और psychologists ने theories दी हैं। ये theories यह समझने में मदद करती हैं कि लोग क्यों और कैसे motivated होते हैं। नीचे प्रमुख motivation theories को बताया गया है:
Maslow's Theory of Motivation - Maslow की प्रेरणा सिद्धांत
Abraham Maslow ने motivation को समझाने के लिए एक प्रसिद्ध सिद्धांत दिया जिसे Hierarchy of Needs कहा जाता है। यह सिद्धांत बताता है कि इंसान की जरूरतें अलग-अलग स्तर पर होती हैं, और जब एक स्तर की जरूरत पूरी हो जाती है, तब वह अगले स्तर की ओर बढ़ता है।
Maslow's Hierarchy of Needs – 5 Levels(Maslow's की आवश्यकताओं का पदानुक्रम - 5 स्तर):
1. Physiological Needs (मूलभूत शारीरिक आवश्यकताएं)
- ये सबसे basic और survival के लिए ज़रूरी होती हैं।
- जैसे: खाना, पानी, नींद, सांस लेना, कपड़े, आश्रय आदि।
- जब तक ये पूरी नहीं होतीं, इंसान आगे की जरूरतों पर ध्यान नहीं देता।
2. Safety Needs (सुरक्षा की आवश्यकता)
- इंसान को physical, emotional और financial सुरक्षा की जरूरत होती है।
- जैसे: नौकरी की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, सुरक्षित घर।
जब ये पूरी होती हैं, तो व्यक्ति stability महसूस करता है।
3. Love and Belongingness Needs (सामाजिक और संबंधों की आवश्यकता)
- इंसान को समाज में अपनेपन, प्यार और संबंधों की जरूरत होती है।
- जैसे: दोस्ती, परिवार, रिश्ते, सामाजिक ग्रुप का हिस्सा बनना।
- इससे इंसान को emotional support और पहचान मिलती है।
- 4. Esteem Needs (आत्म-सम्मान और मान-सम्मान की आवश्यकता)
- इसमें दो तरह की needs होती हैं:
- Self-esteem (जैसे: आत्म-विश्वास, personal achievement)
- Respect from others (जैसे: recognition, status, fame)
- जब ये पूरी होती हैं तो व्यक्ति खुद को valuable और respected महसूस करता है।
5. Self-Actualization Needs (स्वयं की पूर्णता की आवश्यकता)
- यह hierarchy का सबसे ऊपरी स्तर है।
- इसमें व्यक्ति अपनी पूरी potential को पहचानता है और उसे achieve करने की कोशिश करता है।
- जैसे: creativity, problem-solving, morality, inner growth, fulfillment।
- इस स्तर पर व्यक्ति खुद को बेहतर इंसान बनाने पर ध्यान देता है।
Herzberg’s Two-Factor Theory of Motivation
(Also known as Motivation-Hygiene Theory)Frederick Herzberg ने यह theory 1959 में दी थी। यह theory बताती है कि employee की motivation को दो categories के factors प्रभावित करते हैं – Motivators और Hygiene Factors.
1. Motivators (Intrinsic Factors)
ये वे factors हैं जो किसी व्यक्ति को अंदर से motivate करते हैं और job satisfaction बढ़ाते हैं।
Examples & Explanation:
Achievement – जब व्यक्ति अपने काम में सफलता पाता है।
Recognition – अच्छे काम के लिए सराहना मिलना।
Work Itself – काम का nature अगर interesting और challenging हो।
Responsibility – decision लेने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर।
Advancement – promotion या career growth के अवसर।
Personal Growth – नए skills सीखने और self-development के मौके।
Motivators की presence से employee को job satisfaction मिलता है और performance improve होती है।
2. Hygiene Factors (Extrinsic Factors)
ये वो factors हैं जिनकी कमी से dissatisfaction पैदा होती है, लेकिन इनकी presence से satisfaction नहीं, सिर्फ dissatisfaction दूर होती है।
Examples & Explanation:
Company Policy – rules और procedures employee-friendly होने चाहिए।
Supervision – fair और supportive leadership.
Salary – उचित और timely payment.
Job Security – स्थायी और सुरक्षित नौकरी का भरोसा।
Working Conditions – अच्छा work environment और सुविधाएं।
Interpersonal Relations – colleagues और superiors के साथ अच्छे संबंध।
Status – पद और प्रतिष्ठा का सम्मान मिलना।
Hygiene factors की absence dissatisfaction बढ़ाती है, लेकिन presence से सिर्फ neutral feeling आती है – motivation नहीं होती।
Douglas McGregor's Theories of Motivation
Douglas McGregor ने motivation को समझाने के लिए दो प्रमुख theories दीं, जिन्हें कहा जाता है: Theory X और Theory Y
इन theories के ज़रिए उन्होंने यह समझाने की कोशिश की कि managers अपने employees के बारे में क्या सोचते हैं, और यह सोच उनके management style को कैसे प्रभावित करती है।
1. Theory X
यह theory मानती है कि employees naturally काम से बचते हैं और उन्हें काम करवाने के लिए सख्ती की ज़रूरत होती है।
Main Assumptions of Theory X:
- Employees काम से बचना चाहते हैं।
- उन्हें motivate करने के लिए सज़ा (punishment) या दबाव की ज़रूरत होती है।
- उन्हें directions देने की ज़रूरत होती है।
- उन्हें जिम्मेदारी लेना पसंद नहीं होता।
- Employees को control और supervision की ज़रूरत होती है।
- वे सुरक्षित और आरामदायक life चाहते हैं, मेहनत नहीं करना चाहते।
- Managers को strict और authoritarian होना पड़ता है।
- Decision-making सिर्फ top management ही करता है।
2. Theory Y:
यह theory मानती है कि employees naturally काम में interested होते हैं और अगर उन्हें सही माहौल मिले तो वे खुद motivate होकर अच्छा काम करते हैं।
Main Assumptions of Theory Y:
- काम करना इंसान की natural activity है।
- अगर environment अच्छा हो तो employees खुद motivate होते हैं।
- उन्हें जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है।
- वे अपनी creativity और intelligence को काम में लाना चाहते हैं।
- Self-direction और self-control उनके अंदर होता है।
- Motivation सिर्फ पैसे से नहीं, बल्कि achievement और recognition से भी आता है।
- Managers को cooperative और participative होना चाहिए।
- Decision-making में employees को भी शामिल किया जाना चाहिए।
Request
Leave a Comment
INITIALIZING...
INITIALIZING...
Comments Total: 0 comments